Process in operating system in Hindi | Process states in hindi

हैलो दोस्तो, आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग csehindime  पर। आज की पोस्ट में हम प्रोसेस के बारे में जानेंगे। इस पोस्ट के बाद आपके प्रोसेस से जुड़े सारे doubts clear हो जायेंगे। 

What is process in operating systems in hindi ( ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रोसेस किसी कहते हैं ) 

What is process in operating system in Hindi
Process in hindi

किसी प्रोग्राम की execution state को ही प्रोसेस कहा जाता है। प्रोसेस हमेशा sequentially execute करती है। एक simple program कभी भी प्रोसेस नहीं हो सकता है। एक प्रोग्राम passive entity होता है जबकि एक प्रोसेस active entity होती है। अर्थात जब किसी प्रोग्राम के instructions run होते हैं तो प्रोग्राम की इसी executing state को प्रोसेस कहा जाता है।

जब एक प्रोग्राम CPU ( central processing unit ) में enter किया जाता है तो execute होने के लिए वह कई हिस्सों में divide हो जाता है। इन parts को component of process कहा जाता है। जो कि इस प्रकार हैं- 

Text section- यह प्रोग्राम counter और content of processor का collection होता है। यह प्रोसेस की current activity को बताता है। 

Stack- यह प्रोसेस के लिए temporary data को contain किए रहता है जैसे कि function parameters, return address और local variables.

Heap- यह मेमोरी space होता है जिसे कि प्रोसेस के run time पर dynamically allocate किया जाता है।

Data section- यह प्रोसेस के लिए global तथा static variables को contain करता है।

Process states in os in Hindi ( process states कौन कौन सी हैं ) | Process life cycle in operating system in Hindi

Process-states-in-hindi
Process states graph

किसी प्रोसेस का execution बहुत सी states में पूरा होता है तथा जब प्रोसेस execute कर रही होती है तो वह अपनी states को change करती रहती है। इसे प्रोसेस life cycle कहा जाता है, ये states निम्न हो सकती है


Process life cycle in operating system in Hindi


New:- जब कोई प्रोग्राम main मेमोरी में execution के लिए enter करता है तो इसे प्रोसेस की new state कहा जाता है।

Ready:- जब कोई प्रोसेस execution के लिए तैयार होती है तथा अब इसे CPU allocate किया जा सकता है तो प्रोसेस ready state में होती है।

Running:- जब किसी प्रोसेस के instructions run होना शुरू हो जाता है तो इसे प्रोसेस की running state कहा जाता है।

Waiting:- जब कोई प्रोसेस I/O ( input- output) devices के लिए wait कर रही होती है तो इसे प्रोसेस की waiting state कहा जाता है।

Terminated:- जब किसी प्रोसेस का execution पूरा हो जाता है तब उसे main मेमोरी से हटा दिया जाता है इसे प्रोसेस की terminated state कहा जाता है।


Conclusion:-

आशा करता हूं दोस्तों कि आपको हमारी आज की पोस्ट what is process in operating systems in hindi and process states in hindi पसंद आई होगी और इससे जुड़े सारे doubts clear हो गए होंगे। हमें कमेंट करके जरूर बताए । साथ ही आप हमें किसी पोस्ट का सुझाव भी दे सकते हैं, हम कोशिश करेंगे उस टॉपिक पर जल्द से जल्द एक पोस्ट लाने की।


इन्हें भी पढ़ें: - 

Suraj Paladiya

सूरज एक कंप्यूटर साइंस and इंजीनियरिंग के student हैं, जिन्हें जानकारी और नई चीजें share करना पसंद है। इस ब्लॉग के माध्यम से सूरज आप लोगो के साथ Computer Hindi notes, Intresting Facts तथा latest Technology news, share करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post