Tense
There are 3 types of tenses -
- Present tense
- Past tense
- Future tense
Each tense has 4 parts -
- Simple \ Indefinite
- Continuous
- Perfect
- Perfect continuous
1. Simple Present -
इस tense में ये पता चलता है कि कोई काम वर्तमान काल में होता है।
लेकिन वो काम कब होता है, कब से हो रहा है, कब तक होगा आदि कुछ नही पता होता
इसलिए इसे present indefinite (अनिश्चित) tense भी कहते हैं।
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
simple present tense के sentences के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ते हो आता है ।
Example -
मोहन किताब पढ़ता है 📖🧎🏻♂️
बच्चे पार्क में खेलते हैं ⛹🏻♂️🤾🏻
सीता साइकिल चलाती है 🚴🏻♀️
•Translation formula -
Subject + verb की 1st form + (s या es) + object + other words
*Rules
•यदि subject - I, we, you, they है तो verb की 1st form यूज करेंगें
•यदि subject - He, she, it or any name है तो verb की 1st form के साथ s या es जोड़ेंगे
Example -
2. Present continuous
इस Tense में ये पता चलता है कि कोई काम अभी वर्तमान में जारी / चालू ( Continue) है।
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
Present continuous Tense के अंत में - रहा है, रही हैं, रहे हैं, रहे हो, रहा हूं आता है।
Example -
गीता मोबाइल चला रही है।
तुम कार चला रहे हो
हम दिल्ली जा रहे हैं।
•Translation formula -
Subject + is/am/are + verb की 1st form के साथ ing + object + other words
*Rules
•He, she, it or any name के साथ is,
•I के साथ am,
•तथा You, we, they के साथ are का यूज करेंगें
Example -
मै शतरंज खेल रहा हूं - I am playing chess
तुम कार चला रहे हो - You are driving the car
वह मंच पर नाच रही है - She is dancing on the stage
3. Present perfect
Perfect means - complete या पूर्ण
Present perfect tense में यह पता चलता है कि कोई काम वर्तमान में पूर्ण हो चुका है
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
•Present perfect tense के अंत में चुका हूं, चुकी हूँ, चुके हैं, चुका है आता है।
•इसके अलावा जिन वाक्यों से present में किसी काम के पूर्ण होने का पता चलता है, वो भी Present perfect tense होते हैं।
Example -
मैं खाना खा चुका हूं या मैंने खाना खा लिया है।
वह दिल्ली पहुंच चुका है या वह दिल्ली पहुंच गया है
•Translation formula -
Subject + has / have + verb की 3rd form + object + other words
*Rules
•He, she, it or any name के साथ has,
•तथा I, we, You, they के साथ have का यूज करेंगें
Example -
मैं दिल्ली पहुंच चुका हूं
I have reached Delhi
उसने नाश्ता कर लिया है
She has done breakfast
वे घर वापिस आ चुके हैं
They have returned home
4. Present perfect continuous
present continuous tense की तरह Present perfect continuous tense में भी कोई काम जारी (continue) होता है, तथा इस tense में यह भी पता होता है कि वह काम कितने समय से जारी है ।
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
Present perfect continuous Tense के अंत में - रहा है, रही हैं, रहे हैं, रहे हो, रहा हूं आता है।
तथा काम के continue होने का Time भी दिया होता है।
👇🏻
Present continuous vs Present perfect continuous
Present continuous tense में सिर्फ यह पता होता है कि कोई काम जारी है, लेकिन यह नहीं पता होता है कि कबसे जारी है।
जबकि Present perfect continuous tense में कोई काम जारी होता है, साथ ही यह भी पता होता है कि वह काम कबसे जारी है।
•Translation formula -
Subject + has / have + been + verb की 1st form के साथ ing + object + other words + since / for + time
*Rules
> He, she, it or any name के साथ has been का यूज करेंगें
> I, we, You, they के साथ have been का यूज करेंगें
Example -
मैं पांच साल से हल्द्वानी में रह रहा हूं
I have been living in Haldwani for five. years.
वह 2005 से मुम्बई में रह रहा है
He has been living in Mumbai since 2005.
तुम दो घंटे से टीवी देख रहे हो
You have been watching T.V. for two hours
हम 2 बजे से क्रिकेट खेल रहे हैं 🏌🏻
We have been playing Cricket since 2'o clock ⏰
Let's understand past tense and its types
1. Past simple / Indefinite
इस tense में ये पता चलता है कि कोई काम भूतकाल में हुआ
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
simple past tense के sentences के अंत में या, यी, ये, आ, ई, आता है
Example -
मैं स्कूल गया
उसने खाना खाया
कल बहुत बुरा हुआ
वो कल बाजार गई
•Translation formula -
Subject + verb 2nd form + object + other words
*Rules
इस Tense में singular and pural दोनो subjects के साथ verb की 2nd form ही यूज करते हैं।
Example -
मैं स्कूल गया - I went to school
उसने खाना खाया - She ate food
कल कुछ बुरा हुआ - Something bad happened yesterday
वो कल बाजार गई - She went to market yesterday
2. Past continuous
इस Tense में ये पता चलता है कि कोई काम भूतकाल में जारी (Continue) था
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
Past continuous Tense के अंत में - रहा था, रही थी, रहे थे, आता है।
Example -
गीता मोबाइल चला रही थी
तुम कार चला रहे थे
हम दिल्ली जा रहे थे
•Translation formula -
Subject + was / were + verb की 1st form के साथ ing + object + other words
*Rules
• I, He, she, it or any name के साथ was
•तथा We, You, they के साथ were का यूज करेंगें
Example -
मै शतरंज खेल रहा था - I was playing chess
तुम कार चला रहे थे - You were driving the car
वह मंच पर नाच रही थी - She was dancing on the stage
3. Past Perfect
Past perfect tense में यह पता चलता है कि कोई काम भूतकाल में पूर्ण हो चुका था
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
•Past perfect tense के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे, आता है।
•इसके अलावा जिन वाक्यों से Past में किसी काम के पूर्ण होने का पता चलता है, वो भी Past perfect tense होते हैं।
Example -
मैं खाना खा चुका था या मैंने खाना खा लिया था।
वह दिल्ली पहुंच चुका था या वह दिल्ली पहुंच गया था
•Translation formula -
Subject + had + verb की 3rd form + object + other words
*Rules
इस Tense में singular and pural दोनो subjects के साथ had का यूज करते हैं
Example -
मैं दिल्ली पहुंच चुका था
I had reached Delhi
उसने नाश्ता कर लिया या
She had done breakfast
वे घर वापिस आ चुके थे
They had returned home
4. Past perfect continuous
Past perfect continuous tense में कोई काम Past मे जारी (continue) होता है, तथा इस tense में यह भी पता होता है कि वह काम कितने समय से जारी था
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
Past perfect continuous Tense के अंत में - रहा था, रही थी, रहे थे, आता है।
तथा काम के continue होने का Time भी दिया होता है।
•Translation formula -
Subject + had been + verb की 1st form के साथ ing + object + other words + since / for + time
*Rules
इस Tense में singular and pural दोनो subjects के साथ had का यूज करते हैं
Example -
मैं पांच साल से हल्द्वानी में रह रहा था
I had been living in Haldwani for five. years.
वह 2005 से मुम्बई में रह रहा था
He had been living in Mumbai since 2005.
तुम दो घंटे से टीवी देख रहे थे
You had been watching T.V. for two hours
हम 2 बजे से क्रिकेट खेल रहे थे 🏌🏻
We had been playing Cricket since 2'o clock ⏰
•Let's understand Future tense and its types
1. Future simple / Indefinite
इस tense में ये पता चलता है कि कोई काम भविष्य में होगा
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
simple future tense के sentences के अंत में गा, गी, गे आता है
Example -
मैं स्कूल जाऊंगा
वे खाना खायेंगे
वो कल बाजार जायेगी
•Translation formula -
Subject + will + verb 1st form + object + other words
*Rules
इस Tense में singular and pural दोनो subjects के साथ will का ही यूज करते हैं।
Note
पहले future tense में I तथा We के साथ shall का प्रयोग किया जाता था पर अब shall का प्रयोग ना के बराबर होता है
Example -
मैं स्कूल जाऊंगा - i will go to school
वह खाना खायेगा - he will eat food
वो कल बाजार जायेगी - she will go to Market tommorow
2. Future continuous
इस Tense में ये पता चलता है कि कोई काम भविष्य में जारी (Continue) होगा
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
Future continuous Tense के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहा हुंगा, रहे होगें, आता है।
Example -
गीता मोबाइल चला रही होगी
तुम कार चला रहे होगे
हम दिल्ली जा रहे होंगे
•Translation formula -
Subject + will be + verb की 1st form के साथ ing + object + other words
Example -
मै शतरंज खेल रहा हूंगा - I will be playing chess
तुम कार चला रहे होगे - You will be driving the car
वह मंच पर नाच रही होगी - She will be dancing on the stage
3. Future Perfect
Future perfect tense में यह पता चलता है कि कोई काम future में पूर्ण हो चुका होगा
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
•Future perfect tense के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे, आता है।
•इसके अलावा जिन वाक्यों से Future में किसी काम के पूर्ण होने का पता चलता है, वो भी Future perfect tense होते हैं।
Example -
वह खाना खा चुका होगा या उसने खाना खा लिया होगा।
वह दिल्ली पहुंच चुका होगा या वह दिल्ली पहुंच गया होगा
•Translation formula -
Subject +will have + verb की 3rd form + object + other words
Example -
मैं दिल्ली पहुंच चुका हुंगा
I will have reached Delhi
उसने नाश्ता कर लिया होगा
She will have done breakfast
वे घर वापिस आ चुके होंगे
They will have returned home
4. Future perfect continuous
Future perfect continuous tense में कोई काम Future मे जारी (continue) होता है, तथा इस tense में यह भी पता होता है कि वह काम कितने समय से जारी होगा
•How to identify / कैसे पहचानें ? -
Future perfect continuous Tense के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहा हुंगा, रहे होगें, आता है। तथा काम के continue होने का Time भी दिया होता है।
•Translation formula -
Subject + will have been + verb की 1st form के साथ ing + object + other words + since / for + time
Example -
वह पांच साल से हल्द्वानी में रह रहा होगा
He will have been living in Haldwani for five years.
वह 2005 से मुम्बई में रह रहा होगा
He will have been living in Mumbai since 2005.
तुम दो घंटे से टीवी देख रहे होगे
You will have been watching T.V. for two hours
हम 2 बजे से क्रिकेट खेल रहे होंगे 🏌🏻
We will have been playing Cricket since 2'o clock ⏰
Tags
Learn-English
.jpeg)

thanks
ReplyDeleteAdd past and future also
ReplyDelete🙏🏻🎯 thanks
ReplyDeletethanks man
ReplyDelete