Algorithm in C language in Hindi | Characteristic of Algorithm

हैलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी इस पोस्ट में। आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि C language में एल्गोरिथ्म क्या है? तथा इसके साथ ही कुछ उदाहरण भी देखेंगे जिससे कि आपको एल्गोरिथम का concept बहुत ही अच्छी तरह से समझ आ जाएगा।

What is an algorithm in C language in Hindi

what-is-algorithm-in-c-language-in-hindi

परिभाषा : एक एल्गोरिथम किसी भी probelm को solve करने के लिए लिखे गए step by step instructions है।

एल्गोरिथ्म को Humans की सुविधा के लिए लिखा जाता है ताकि बाद में वह एल्गोरिथम को आसानी से प्रोग्राम में बदल सके। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि एल्गोरिथम कभी भी कंप्यूटर के लिए नहीं लिखा जाता है यह कोई कोड नहीं है बल्कि किसी भी काम को करने के लिए लिखे गए steps हैं, आइए इसे उदाहरण के साथ समझते हैं

कंप्यूटर एक मशीन है जिसके पास अपना खुद का दिमाग नहीं होता है इसीलिए एक कंप्यूटर को हम कभी भी किसी इंसान की तरह instructions नहीं दे सकते हैं इसीलिए किसी भी काम को करने के लिए किसी व्यक्ति को दिए गए instructions तथा किसी कंप्यूटर को दिए गए instructions बहुत ही अलग होते हैं आइए नीचे दिए गए उदाहरण से से समझते हैं- 

मान लीजिए आपको अपने किसी दोस्त को क्लास का टाइम टेबल चेक करने के लिए instructions देने हैं तो हम उसे इस प्रकार से instructions देते हैं- 

दोस्त को दिए गए instructions-

Step 1: कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर जाओ 
Step 2: हमारी class का टाइम टेबल search करो 
Step 3: टाइम टेबल देखो

कंप्यूटर को दिए गए instructions- 

Step 1: कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर जाओ 

Step 2: वहां पर लगा पहला नोटिस या टाइम टेबल check करो अगर वह टाइम टेबल हमारी क्लास का तो आज की classes check करो

Step 3: अगर वह टाइम टेबल हमारे क्लास का नहीं है तो दूसरा टाइम टेबल check करो 

Step 4: ऊपर दिए गए step 2 और step 3 को तब तक दोहराएं जब तक कि हमारी क्लास का टाइम टेबल नहीं मिल जाता है

Step 5: टाइम टेबल मिलने पर वापस हमारी क्लास में आ जाओ


आइए एक और उदहारण देखते हैं जिसमें हमें पास की दुकान से दूध लेकर आना है

दूध लाने के लिए अपने दोस्त को दिए गए instructions

Step 1 : दुकान पर जाओ 
Step 2: दूध लेकर आओ

दूध लाने के लिए कंप्यूटर को दिए गए instructions

Step 1: दुकान पर जाओ 
Step 2: दूध के लिए पूछो, दुकानदार के पास दूध है तो दूध खरीद लो
Step 3: अगर दुकानदार के पास दूध नहीं है तो अगली दुकान में जाएं
Step 4: ऊपर दिए गए step 2 और step 3 को तब तक दोहराएं जब तक कि दूध नहीं मिल जाता है
Step 5: दूध मिल जाने पर दुकानदार को दूध के पैसे दो और घर वापस आ जाओ


Characteristics of a algorithm in C language in Hindi


1- इनपुट और आउटपुट को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाना चाहिए।

2- एल्गोरिथम का प्रत्येक step clear होना चाहिए। अर्थात यह पता चलना चाहिए कि हर step में क्या काम हो रहा है। 

3- एक ही प्रकार की समस्याओं को सॉल्व करने के लिए एक ही algorithm काम करना चाहिए। उदाहरण के लिए दो संख्याओं को जोड़ने वाला एल्गोरिथम सभी संख्याओं के लिए काम करना चाहिए, चाहे वह संख्या integer हो या कोई floating point number. 

4- एक एल्गोरिथम को ऐसे लिखा जाना चाहिए कि उसे अलग अलग प्रोग्रामिंग languages के programs में आसानी से बदला जा सके। 

Advantages of algorithm in C language in Hindi


1- एल्गोरिथम को समझना आसान होना चाहिए

2- एक एल्गोरिथम किसी प्रॉब्लम के solution का step by step representation है।

3- एल्गोरिथम में solution को steps में लिखा जाता हैं, इसलिए इसे real program में बदलना आसान होता है।


Disadvantages of algorithm in C language in Hindi


1- एल्गोरिथम लिखने में real program लिखने की तुलना में अधिक समय लगता है।

2- Branching और looping statements को एल्गोरिथम के रूप में दिखाना मुश्किल है।



Also Read:

What is Variables in C language in Hindi



Suraj Paladiya

सूरज एक कंप्यूटर साइंस and इंजीनियरिंग के student हैं, जिन्हें जानकारी और नई चीजें share करना पसंद है। इस ब्लॉग के माध्यम से सूरज आप लोगो के साथ Computer Hindi notes, Intresting Facts तथा latest Technology news, share करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post