What is Header files in C/C++ in Hindi | types of header files

हैलो दोस्तों, आज की पोस्ट में हम बात करेंगे कि C/C++ language में हेडर फाइल्स क्या है? तथा इनका क्या यूज है? और यह किस तरह से हमारी प्रोग्रामिंग को आसान बनाती हैं? तो आइए बहुत ही simple words में जानते हैं कि What is Header files in C/C++ in Hindi | types of header files in Hindi

What is header files in C++ in Hindi ( हेडर फाइल्स क्या हैं? तथा उनका क्या यूज है? )

Header files in C and C++ in Hindi

Header file एक प्रकार की फाइल है जोकि functions तथा variables की definition को contain करती है जब भी हमें इन functions और variables को प्रोग्राम में use करना होता है तो हम इन्हें call करके बहुत आसानी से use कर सकते हैं क्योंकि इनकी definition पहले से ही header file में लिखी गई है अगर हम बिना header file लगाए किसी predefined function को use करने की कोशिश करते हैं तो वह हमें compilation error show करता है इसीलिए किसी specific predefined function को use करने से पहले उससे related header file को include करना पड़ता है 

इसलिए हम C/C++ header files को include करके उनकी definition को import करते हैं C/C++ header files को preprocessing directive #include के साथ header files का नाम लिख करके आसानी से import किया जा सकता है. Header files का extention .h है जोकि C/C++ के function definition और macro definition को contain करता है।


कोई एक specific header file किसी एक particular group of functions की definition को ही contain करती है जैसे कि C language में stdio.h हेडर फाइल basic input/output फंक्शन की definition को contain करती है. इसी प्रकार से iostream हेडर फाइल C++ input/output function के साथ कुछ और basic functions की definition को contain करती है जिनका user से input लेने तथा output को print करने के लिए use किया जाता है. 


Types of header files in C/C++ ( हेडर फाइल्स के प्रकार )

Header files दो प्रकार की होती है- 

System header files

यह वे header files होती है जोकि पहले से ही Compiler के साथ attached होती है तथा #include का use करके इन्हें program में import जा सकता है तथा इनके साथ define किए गए function का use कर सकते हैं.

User header files

यह वे header files होती है जो कि users के द्वारा लिखी जाती हैं तथा इन्हें भी #include का use करके program में import किया जा सकता है.

User अपने हिसाब से किसी हेडर फाइल में function को define करके उन्हें compiler में add कर सकता है तथा जरूरत पड़ने पर किसी भी प्रोग्राम में header files को import कर सकता है इन्हें user header files कहा जाता है लेकिन यह फाइल system specific होती हैं जिस सिस्टम में इन्हें define किया गया है केवल उसी सिस्टम में use कर सकते हैं


Why we need to use header files 

जब भी हमें प्रोग्राम में किसी function को use करना होता है तो सबसे पहले उसे define और declare करना होता है तभी हम उसे प्रोग्राम में call कर सकते हैं. अब अगर हमें किसी function का use बार-बार करना पड़े तो हम उसे same program में आसानी से call कर सकते हैं लेकिन अगर किसी दूसरे program में हमें उसकी जरूरत पड़ी तो हमें वह function फिर से लिखना पड़ेगा। जिससे कि हमारा बहुत time waste होगा। इसी चीज को आसान करने के लिए header files का use किया जाता है.

header files में most used और basic functions को define किया गया है जिससे कि हमें उन्हें बार-बार किसी प्रोग्राम में define नहीं करना पड़ता है हम केवल header files को include करते हैं और function का use कर लेते हैं. उदाहरण के लिए हम C++ में cout function का use output को print करने के लिए किया जाता है इस function की definition iostream.h header file में define की गई है इसीलिए इसे use करने से पहले हमें iostream header file को include करना जरूरी है

How to use header files in C/C++ in Hindi

Header files को किसी भी प्रोग्राम के top में include किया जाता है. किसी System header files तथा User header files दोनों को #include preprocessing directive का use करके प्रोग्राम में include किया जा सकता है जिनका syntax कुछ इस प्रकार से है- 


#include<filename.h>

इस syntax का use System header files को include करने के लिए किया जाता है यह include की गई फाइल के नाम को system directives की standard list में search करता है.


#include "filename.h"

इस syntax का use, User header files को include करने के लिए किया जाता है यह include की गई फाइल के नाम को current directory में search करता है 

Angular brackets, compiler को बताते हैं कि specified फाइल को compiler की directory में search करना है तथा double quotes बताते हैं कि specified फाइल को current directory में search करना है.

Reference Used: 



Related Posts: 

Introduction to C++ in Hindi | Features of C++ in Hindi

Variable, Constant, Keywords and Scope of a Variable in C++ in Hindi

Operators in C++ in hindi with example programs

Suraj Paladiya

सूरज एक कंप्यूटर साइंस and इंजीनियरिंग के student हैं, जिन्हें जानकारी और नई चीजें share करना पसंद है। इस ब्लॉग के माध्यम से सूरज आप लोगो के साथ Computer Hindi notes, Intresting Facts तथा latest Technology news, share करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post