हैलो दोस्तो, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग csehindime पर। आज की पोस्ट है हम जानेंगे कि प्रोसेस scheduling क्या है ? यह कितने प्रकार की होती है। अगर आपको भी प्रोसेस scheduling को लेकर doubts हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें जिसके बाद आपके सारे doubts clear हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की पोस्ट।
What is Process scheduling in OS | Process Scheduling in operating system in Hindi
Operating systems के अंदर CPU में एक बार में केवल एक ही प्रोसेस exexute कर सकती है। जब बहुत सारी प्रोसेस एक साथ आ जाती हैं तो ऐसी स्थिति में प्रोसेस scheduling का use किया जाता है। प्रोसेस scheduling वह प्रक्रिया है जिसमें multiple Processes को queues में रखकर CPU allocate किया जाता है। प्रोसेस scheduling की प्रक्रिया में execution पूरा कर चुकी प्रोसेस को terminate किया जाता है तथा queue में से किसी एक प्रोसेस को choose करके Cpu allocate कर दिया जाता है तथा बाकी की प्रोसेसेस को queue में रख दिया जाता है। अतः प्रोसेस को CPU allocate करने की यह प्रक्रिया प्रोसेस scheduling कहलाती है।
प्रोसेस scheduling दो प्रकार की हो सकती है
Pre-emptive scheduling in hindi
Prempt का मतलब है छीनना। अगर कोई एक प्रोसेस किसी दूसरी प्रोसेस से cpu ले लेती है तो इसे Pre-emptive scheduling कहा जाता है। Pre-emptive scheduling में जब कोई प्रोसेस execute कर रही होती है, और उसी समय कोई high priority वाली प्रोसेस आ जाए तो high priority वाली प्रोसेस दूसरी प्रोसेस से CPU को prempt कर लेगी। और उसका execution पूरा होने पर CPU फिर से उसी प्रोसेस को दे दिया जाएगा। इस प्रकार की scheduling का use, multiple processes को आसानी से schedule और execute करने में किया जाता है। यह सिस्टम की productivity को बढ़ाती है।
Non pre-emptive scheduling in hindi
Non Pre-emptive scheduling में एक प्रोसेस तब तक CPU को नहीं छोड़ती है जब तक कि इसका execution पूरा ना हो जाए। अर्थात् कोई प्रोसेस तब तक execute करती रहेगी जब की उसका execution complete ना हो जाए। और इस execution के बीच में किसी दूसरी प्रोसेस को CPU नही मिलेगा, दूसरी प्रोसेस को execution पूरा होने तक wait करना पड़ेगा। इस प्रकार की scheduling में कई बार छोटी प्रोसेसेस को बहुत लंबे समय तक wait करना पड़ सकता है। इसे avoide करने के लिए pre-emptive scheduling का use किया जाता है।
Conclusion:- उम्मीद है दोस्तों आपको आज की पोस्ट Process Scheduling in OS in Hindi पसंद आई होगी और Process scheduling से जुड़े सारे doubts clear हो गए होंगे। कमेंट करके जरूर बताए। आप हमें किसी पोस्ट का टॉपिक भी दे सकते हैं, हम उस टॉपिक पर जल्द से जल्द एक पोस्ट लाने की कोशिश करेंगे।
Also Read -
Tags
Operating-System

Mujhe ye topic bahut hi acche se smjh aaya aur isme bahut hi easy language mai define kiya gya h .
ReplyDeleteThank you for your supporting comment ❤️
Deletegood bro keep it up
ReplyDeleteVery well notes sir👌🏻👍
ReplyDeleteAre sahi nahi h 😏
ReplyDelete