Features of C language in Hindi | What is C language in hindi

हैलो दोस्तों, आज की पोस्ट में हम बात करेंगे Features of C language in Hindi पर। पिछली पोस्ट में हमने बताया था कि What is C programming language in Hindi l इससे पहले एक बार उस पोस्ट को भी जरूर पढ़े।




दोस्तों C language की बहुत सारी विशेषताएं है और आप जैसे जैसे C programming सीखते जायेंगे आपको समझ आता  जााएगा तथा हमने यहां पर सभी विशेषताएं नहीं बताई है हमने यहां पर केवल मुख्य विशेषताओ के बारे में बताया है। अगर आप इन्टरनेट पर देखेंगे तो आपको बहुत सी विशेषताएं मिलेंगी पर हमने मुख्य विषेताए यहां बता दी हैं आप अपने exam में बिना किसी झिझक के इन विशेषताओं को लिख सकते हैं।

C एक Procedural programming language है। इसे 1972 में डेनिस रिची (Dennis Ritchie) द्वारा विकसित किया गया था। इसे मुख्य रूप से एक ऑपरेटिंग सिस्टम लिखने के लिए सिस्टम प्रोग्रामिंग language के रूप में विकसित किया गया था। सी language की मुख्य विशेषताएं memory का low-level access, कीवर्ड का एक सरल set और लिखने का एक clean style है, ये विशेषताएं C langue को ऑपरेटिंग सिस्टम या कंपाइलर development जैसे सिस्टम प्रोग्रामिंग के कार्यों लिए उपयुक्त बनाती हैं। 

Features of C language in Hindi

Features of C Language in Hindi

आइए C language की कुछ मुख्य विशेषताओं के बारे मे संक्षेप में जानते हैं- 

  1. यह सीखने तथा समझने में बहुत आसान है।
  2. यह एक Machine Independent या Portable language है।
  3. यह Mid-level programming language है।
  4. यह Structured programming language है।
  5. यह dynamic memory allocation को support करती है।
  6. इसका execution time बहुत fast है।
  7. यह pointers को support करती है।
  8. यह recursion को support करती है।
  9. यह एक extensible programming language है।


आइए C language की इन विशेषताओं के बारे मे विस्तार से जानते हैं- 

1) Simple: 

C इस अर्थ में एक सरल भाषा है कि यह एक structured approach (समस्या को भागों में तोडना), library functions का बड़ा set , data types इत्यादि प्रदान करता है।

2) Machine Independent or Portable: 

C प्रोग्राम को कुछ machine specific परिवर्तनों के साथ विभिन्न मशीनों पर execute किया जा सकता है । इसलिए, सी एक मशीन Independent language है।

3) Mid-level programming language: 

हालाँकि, C का उद्देश्य निम्न-स्तरीय (low-level) प्रोग्रामिंग करना है । इसका उपयोग कर्नेल, ड्राइवर आदि जैसे सिस्टम applications को विकसित करने के लिए किया जाता है। और साथ ही यह उच्च-स्तरीय भाषा(high-level language) की विशेषताओं को भी support करती है । इसलिए इसे मध्य स्तर की भाषा (mid-level language) के रूप में जाना जाता है।

4) Modular/Structured programming language: 

C एक संरचित प्रोग्रामिंग भाषा (structured programming language) है क्योंकि इसमें हम फ़ंक्शन का उपयोग करके प्रोग्राम को parts में तोड़ सकते हैं । इसलिए, इसे समझना और modify करना आसान है। फ़ंक्शंस code reusability (लिखे गए कोड को फिर से इस्तेमाल करने की क्षमता) भी प्रदान करते हैं।

5) Memory Management: 

यह dynamic memory allocation ( program के runtime पर memory allocate करना) की सुविधा भी उपलब्ध कराती है । C language में हम free() फंक्शन को कॉल करके किसी भी समय allocated मेमोरी को free कर सकते हैं, जिससे की मेमोरी का फिर से उसे किया सके।

6) Speed

C language का compilation and execution समय तेज है क्योंकि इसमें कम inbuilt functions होते हैं।

7) Pointer: 

C Pointer की सुविधा प्रदान करती है। हम पॉइंटर्स का उपयोग करके सीधे मेमोरी के साथ interact कर सकते हैं। हम मेमोरी, स्ट्रक्चर, फंक्शन, Array आदि के लिए Pointers का उपयोग कर सकते हैं।

8) Recursions: 

किसी भी फंक्शन की वह ability जिससे वह खुद को कॉल कर सकता है recursion कहलाती है। C language Recursions को support करती है।

9) Extensible:

इसका मतलब है कि नए features को अपनाना। सी भाषा Extensible है क्योंकि यह आसानी से नए features को अपना सकती है ।


दोस्तों उम्मीद है आपको पोस्ट पसंद आई होगी और आपके doubts clear हो गए होंगे। अपने दोस्तों के साथ भी पोस्ट को शेयर करें और हमारी C language से related बाकि की पोस्ट्स को भी जरूर पढ़े।



Also Read: 

What is Variables in C language in Hindi

Advantages and Disadvantages of C Languages in Hindi


Suraj Paladiya

सूरज एक कंप्यूटर साइंस and इंजीनियरिंग के student हैं, जिन्हें जानकारी और नई चीजें share करना पसंद है। इस ब्लॉग के माध्यम से सूरज आप लोगो के साथ Computer Hindi notes, Intresting Facts तथा latest Technology news, share करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post