What is C Programming language in Hindi | Applications of C Language

हैलो दोस्तों आपका स्वागत है आज की पोस्ट में। आज की पोस्ट में हम जाने वाले हैं कि C प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? तथा C लैंग्वेज के applications क्या हैं? पर what is C programming language in Hindi जानने से पहले आइए जानते हैं कि आख़िर programming language क्या होती है.


What is a programming language in Hindi 

हम सब एक दूसरे से बात करने के लिए और एक दूसरे को अपनी बात समझाने के लिए एक भाषा का उपयोग करते हैं जैसे आप इस पोस्ट को हिंदी में पढ़ रहे हैं, हो सकता है कि आप अपने दोस्तों से किसी और भाषा में बात करते हो जैसे पंजाबी, मराठी, गुजराती, तेलुगू अंग्रेजी या फिर कोई भी और भाषा हो सकती है। यह सभी भाषाएं हमे एक दूसरे की बात आसानी से समझने में मदद करती हैं।

हजारों साल पहले जब कोई भाषा नहीं थी तो हमारे पूर्वज sign language या फिर अजीब सी ध्वनियों का उपयोग करके बातचीत करते थे लेकिन बाद में उन्होंने आपस में बातचीत करने के लिए एक भाषा की जरूरत महसूस की। इसीलिए धीरे-धीरे भाषाओं का विकास होने लगा। 

अब इसी प्रकार से जब कंप्यूटर बनाए गए तो कंप्यूटर हमारे द्वारा बोली जाने वाली इन भाषाओं को नहीं समझ सकते थे। कंप्यूटर एक मशीन है जो कि सिर्फ machine लैंग्वेज को ही समझता है इसीलिए प्रोग्रामर्स ने कंप्यूटर से बातचीत करने के लिए एक नई प्रकार की लैंग्वेज बनाई, जिसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कहा जाता है।

परिभाषा: प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एक set of instructions (निर्देशों का समूह) होती है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर को यह बताते हैं कि उसे क्या काम करना है।

इसके बाद आपके दिमाग में एक सवाल आ सकता है कि लेकिन हमने तो कंप्यूटर या मोबाइल फोन में हमारी बोली जाने वाली भाषाएं भी देखी हैं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी आदि। तो दोस्तों जितनी भी भाषा है आप देखते हैं इन सभी भाषाओं को सबसे पहले एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के द्वारा कंप्यूटर की भाषा में बदला जाता है जिसे मशीन लैंग्वेज कहा जाता है तथा उसके बाद ही कंप्यूटर इस भाषा को समझ पाता है अब क्योंकि हर कोई कंप्यूटर human लैंग्वेज को नहीं समझ सकता है इसलिए प्रोग्रामर्स ने इसका आसान तरीका निकाला और एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जोकि ह्यूमन लैंग्वेज को मशीन लैंग्वेज में बदल सकता है तथा इस वजह से आम लोग जोकि मशीन लैंग्वेज नहीं समझ सकते हैं वह भी कंप्यूटर का यूज बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

तो दोस्तों What is programming language in Hindi जानने के बाद आइए जानते हैं कि C प्रोग्रामिंग language क्या है?


What is C programming language in Hindi

What is C Language in Hindi

परिभाषा: C एक सामान्य उद्देश्य (General Purpose), प्रक्रियात्मक (procedural ) और संरचित(structured) प्रोग्रामिंग language है। इसे डेनिस रिची(Dennis Ritchie) द्वारा वर्ष 1972 में U.S.A में स्थित AT&T (अमेरिकन टेलीफोन एंड टेलीग्राफ) Bell laboratories(प्रयोगशालाओं) में विकसित किया गया था। इसे मुख्य रूप से एक ऑपरेटिंग सिस्टम लिखने के लिए सिस्टम प्रोग्रामिंग language के रूप में विकसित किया गया था। बाद में आई कई अन्य भाषाओं का syntax तथा विशेषताएं  प्रत्यक्ष या परोक्ष(directly or indirectly) रूप से C language पर आधारित है। उदाहरण के लिए- जावा(JAVA), पीएचपी(PHP), जावास्क्रिप्ट(JavaScript) और कई अन्य भाषाओं का syntax मुख्य रूप से C Language पर आधारित है।


Appilcations of C language in Hindi

  • एम्बेडेड सिस्टम(embedded system) में 'C' language का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
  • इसका उपयोग सिस्टम Applications बनाने के लिए किया जाता है।
  • यह डेस्कटॉप application बनाने के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
  • Adobe द्वारा अधिकांश एप्लिकेशन 'C' प्रोग्रामिंग language का उपयोग करके विकसित किए गए हैं।
  • इसका उपयोग ब्राउज़र और उनके एक्सटेंशन(extensions) विकसित करने के लिए किया जाता है। Google का क्रोमियम(chromium) 'C' प्रोग्रामिंग language का उपयोग करके बनाया गया है।
  • इसका उपयोग डेटाबेस बनाने के लिए किया जाता है। MySQL सबसे लोकप्रिय डेटाबेस सॉफ्टवेयर है जिसे 'C' का उपयोग करके बनाया गया है।
  • इसका उपयोग ऑपरेटिंग सिस्टम को विकसित करने में किया जाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कि Apple का OS X, Microsoft का Windows और Symbian 'C' भाषा का उपयोग करके विकसित किए गए हैं। इसका उपयोग डेस्कटॉप के साथ-साथ मोबाइल फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को विकसित करने के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग कंपाइलर उत्पादन के लिए किया जाता है।
  • यह IOT अनुप्रयोगों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।


Also Read:


Suraj Paladiya

सूरज एक कंप्यूटर साइंस and इंजीनियरिंग के student हैं, जिन्हें जानकारी और नई चीजें share करना पसंद है। इस ब्लॉग के माध्यम से सूरज आप लोगो के साथ Computer Hindi notes, Intresting Facts तथा latest Technology news, share करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

1 Comments

  1. Nice post
    Computer fundamentals ke baare ma padhne ke liye https://computertechhindi.com/ ko visit kare.

    ReplyDelete
Previous Post Next Post