तो हैलो दोस्तों, आपका स्वागत है एक नई पोस्ट। अपनी पिछली 2 पोस्टों में हमने C language में Control statements या control structures क्या हैं?, C language में Conditional statements क्या होती हैं? और C language switch statement क्या है? ये तीन टॉपिक cover कर लिए हैं और आज उसी series को आगे बढ़ाते हुए हम जानने वाले हैं कि C language में Loops क्या हैं? Loops कितने प्रकार के हैं? और C language में loops किस तरह से काम करते हैं?
What is the meaning of Loop in Hindi || Loop का हिंदी अर्थ क्या है?
सामान्य रूप से Loop का मतलब है repeatation यानी कि किसी भी चीज का बार बार होना। आपने घड़ी तो जरूर देखी ही होगी, घड़ी की सुई एक चक्कर पूरा करके एक मिनट या एक घंटे बाद फिर से घूमने लगती है। यानी की सुई अपने उसी गोल रास्ते पर बार बार घूम रही है तो इसी को Loop कहा जाता है।
लेकिन अब एक और ध्यान देने वाली बात है कि घड़ी तब तक ही चलेगी जब तक की उसमे सेल है अगर सेल निकाल लिया या खराब हो गया तो तो घड़ी वही बंद हो जाती है। यानी कि यहां पर एक condition है जिसके बाद घड़ी चलना बंद हो जायेगी।
इसी तरह से सूरज रोज उगता है, धरती रोज अपनी धुरी पर गोल घूमती है, छत पर लगा पंखा बार बार गोल घूमता है। ये सभी चीज Loop में काम कर रही हैं।
अगर आपको ऊपर की बात समझ आ गई तो बस आपने loops को पूरा समझ लिया है।
What is loops in C language in Hindi || C language में Loops क्या हैं?
C language में loops एक control structure हैं जिनका इस्तेमाल किसी statement या block of statements को बार बार execute करने के लिए किया जाता है।
Example: आइए एक example से समझते हैं। मान लीजिए आपको 1 से 10 तक गिनती लिखनी है तो आप अगर loops नहीं जानते हैं तो आप क्या करेंगे कि printf statement को 10 बार लिख कर उसे execute कर देंगे और ये काम भी करेगा।
पर क्या हो अगर आपको 100 या 1000 या फिर लाख तक गिनती print करने को बोल दिया जाए। अब अगर आप बहुत मेहनती हैं तो हो सकता है कि आप 1-2 महीने ले कर काम पूरा कर भी देते हैं। और यहां काम भी पूरा हो जाएगा पर सबसे बड़ी दिक्कत है कि आपको time कितना सारा लगा है। तो बस इसी problem को solve करते हैं Loops.
Loops का इस्तेमाल करके आप ऐसी condition बना सकते हैं कि आप बस एक बार printf statement लिखते हैं और 1 से शुरु करते करते हुए है बार बार उसमे 1 जोड़कर same printf statement को execute करवा सकते हैं। उससे आपका काम बहुत ही आसान हो जाएगा जहां आपको लाखों line का कोड लिखना पड़ता अब बस 8-10 lines का कोड ही लिखना पड़ेगा।
Why to use Loops:
- Loops किसी statement या block of statements को बार बार execute करते हैं जिससे हम same कोड को बार बार लिखने से बच सकते हैं।
- Loops हमारे कोड को repeatation से बचाते हैं।
- Loops की मदद से बड़ी problem को भी बहुत कम समय में solve किया जा सकता हैं।
Types of Loops in C language in Hindi || C language में loop कितने प्रकार के होते हैं?
C language में किसी भी loop के 2 parts होते हैं एक loop की body और दूसरा control statement.
control statement एक combination of condition होती है जो किसी loop के execution को control करती है।
control statement की position के आधार पर C language में दो प्रकार के loop होते हैं
1. Entry Control Loops: इस प्रकार के loops में control statement को loop की body से पहले लिखा जाता है तथा loop की body execute होने से पहले condition को check किया जाता है। इन्हें pre-checking loop भी कहा जाता है.
2. Exit Control Loops: इस प्रकार के loops में control statement को loop की body से बाद लिखा जाता है तथा loop की body execute होने के बाद condition को check किया जाता है। इन्हें post-checking loops भी कहा जाता है.
C language में 3 प्रकार के loops हैं
- while loop
- do-while loop
- for loop
जहां पर do-while loop एक exit control loop है तथा while loop और for loop दोनो ही Entry Control Loops हैं।
Loops के बारे में जानने से पहले आपको 3 terms के बारे में जानना जरूरी है-
Initialisation: यह को value है जहां से आप loop को शुरू करवाना चाहते हैं इसे initial time value कहा जाता है तथा जब loop को value दी जाती है तो उसे Initialisation कहा जाता है
Condition: यह एक set of statements है जो कि loop को control करती है तथा यह बताता है कि loop कितनी बार चलना चाहिए।
Increment/ Decrement: एक बार initialisation करने के बाद loop को चलाने के लिए आपको initial value में increment या decrement करना होता है।
दोस्तों इतना जानने के बाद आपको loops के basics के बारे में knowledge हो गई है आइए अब loops के बारे में जानते हैं।
While Loop in C language in Hindi
While loop एक entry control loop है तथा यह किसी भी statement को तब तक run करता है जब तक कि दी गई condition false नहीं हो जाती है।
इसका basic syntax निम्नलिखित है
while (condition) {
//statements;
}
Working of while loop
- सबसे पहले condition check की जाती है अगर condition true हुई तो loop की body execute होती है वरना loop terminate हो जाता है और while loop के बाद का कोड run होने लगता है।
- एक बार condition true होने पर पहले loop की body execute होती है तथा उसके बाद फिर से condition check होती है। और यही process तब तक चलती रहती है जब तक कि condition false नहीं हो जाती है।
- Loop की body में एक से ज्यादा statement भी हो सकती हैं। यदि loop की body में केवल एक ही statement है तो curly braces { } लगाना जरूरी नहीं है, परंतु यह program को simple रखने लिए यह recommend किया जाता है कि आप curly braces का इस्तेमाल करें।
Note: While loop में initialisation loop के बाहर loop से पहले किया जाता है। और increment/decrement, loop की body में किया जाता है।
do-while loop in C language in Hindi
यह एक exit control loop है। यह while loop की तरह ही है लेकिन इसमें पहले loop की body पहले execute होती है तथा उसके बाद condition check की जाती है। इसमें कम से कम एक बार loop की body जरुर execute होती ही है।
इसका syntax इस प्रकार से है
do {
// statements
} while (condition);
Working of do-while loop in C
- do-while loop में सबसे पहले एक बार do block के अंदर loop की body execute होती है तथा उसके बाद condition check की जाती है।
- अगर condition true होती है तो पुनः loop की body execute होगी तथा उसके बाद पुनः condition check होती है और यह process बार बार तब तक चलती रहेगी जब तक कि condition false नहीं होती।
- यदि condition false हो जाती है तो loop के बाद का कोड execute होगा।
- condition के बाद लगा semi-colon loop को terminate करने के लिए लगाया जाता है।
नोट: यह ध्यान दीजिए कि semi-colon केवल do-while loop में ही लगाया गया है while loop में कोई semi-colon नहीं लगाया गया है।
Note: do-while loop में initialisation loop के बाहर loop से पहले किया जाता है। और increment/decrement, loop की body में किया जाता है।
For loop in C language in Hindi
यह एक entry control loop है यह एक ऐसा loop है जो आपको initialisation, condition और increment/decrement तीनों statement एक ही साथ लिखने का फायदा प्रदान करता है। C language में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
इसका syntax निम्नलिखित है
for(initial value; condition; increment or decrement )
{
// statements;
}
Working of for loop in C:
- सबसे पहले for loop को initialise किया जाता है, Loop initialisation केवल एक ही बार किया जाता है
- जिसके बाद condition check की जाती है अगर condition true हुई तो loop की body execute होती है और यदि condition false होती है तो loop terminate हो जाता है और for loop के बाद का कोड execute होता है
- अगर condition true हुई है और loop की body execute हो गई है तो उसके बाद increment या decrement किया जाता है तथा उसके बाद फिर से condition check की जाती है.
- यही process तब तक दोहराई जाती है जब तक की दी गई condition false नहीं हो जाती है.
FAQ's :
Q. Which loop I should Use for loop, while loop or do-while loop? || आपको कौन सा लूप इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आप एक beginner हैं और अभी अभी आपने loops का concept सीखा है तो आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आपको कौन सा loop use करना चाहिए? तो इसका simple सा answer यही है कि इसका कोई answer नहीं है.
जी हां क्योंकि यह आपके ऊपर depen करता है कि आप कौन सा loop use करना चाहते हैं ऐसा कोई instruction नहीं दिया गया है कि आपको यही loop use करना चाहिए या फिर यह loop आपके प्रोग्राम को अच्छा बना सकता है, यह केवल आपके और आपके प्रोग्राम की need पर depend करता है कि आपको कौन सा loop use करना चाहिए.
कई बार हो सकता है कि आपके लिए for loop best हो या ऐसे ही हो सकता है कि while loop best हो। यह programs के ऊपर depend करता है कि आपको कौन सा loop use करना चाहिए. लेकिन आपको आने तीनो loops चाहिए ताकि कोई आपसे पूछे तो ऐसा ना हो कि आपको पता ही नहीं है कि यह loop exist करता भी है या नही।
Q. Which is the best loop in C language in Hindi? कौन सा लूप सबसे अच्छा है?
अलग-अलग programmers के हिसाब से अलग-अलग loop, best loop हो सकता है और मेरा मानना है कि for loop, best loop है क्योंकि यह आपको एक ही लाइन में initialisation, condition और increment/decrement तीनों statements लिखने की सुविधा प्रदान करता है। जिससे कि आपको कई lines of code नहीं लिखनी पड़ती हैं और हो सकता है कि आपको कोई और loop best लगता हो। इसलिए यह पूरी तरह से programmer पर depend करता है कि उसके लिए कौन सा loop सबसे आसान है। और जाहिर सी बात वही इसके लिए best loop भी होगा।
Conclusion:
तो दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Loops in C language in Hindi. आशा करता हूं आपको Loops का concept समझ आया होगा और आपके सारे doubts clear हो गए होंगे.
अगर आपके कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं तथा हमारी C language से releted और posts भी जरूर पढ़ें।
