हैलो दोस्तो स्वागत है आपका आज की पोस्ट में आज हम जानेंगे कि What is control statements in C language in Hindi और इसी के साथ हम आज की पोस्ट में Conditional statements को भी विस्तार से पढ़ेंगे।
C language में program एक sequence में execute होता है, जिसका मतलब है कि सभी instructions एक के बाद एक execute होते हैं। परन्तु कई बार ऐसा हो सकता है कि प्रोग्रामर को प्रोग्राम के flow को change करना होता है तथा प्रोग्रामर किसी instruction को छोड़कर दूसरा instruction execute करना चाहता हो या फिर किसी एक ही instruction को कई बार execute करना चाहता हो। तो इसी तरह के programs लिखने के लिए C language control statements आपके काम आती हैं।
C language में control statements किसी प्रोग्राम के flow को control करने के लिए use होती हैं। आइए इन्हें विस्तार से जानते हैं कि आखिर C control statements क्या हैं?
What are the different types of control statements in C language in Hindi
C language में अलग अलग Control statements हैं जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। C language में निम्नलिखित control statements हैं
- Conditional statements
- Switch statement
- Looping statements
C language में यह 3 मुख्य प्रकार की control statements हैं इन्हें control structure या control flow statements भी कहा जाता है।
आज की पोस्ट में हम conditional statements के बारे में विस्तार से जानेंगे तथा बाकी की दो control statements के बारे में अपनी आने वाली पोस्टों में जानेंगे।
Conditional statements in C language in Hindi
जब कभी हमें conditions पर based कुछ काम करना होता है तो Conditional statements का use किया जाता है। उदाहरण के लिए एक real life example लेते हैं। मान लीजिए कल आपको स्कूल जाना है तो 2 conditions हो सकती हैं।
- अगर कल बारिश हुई तो आप स्कूल नहीं जाएंगे
- अगर बारिश नहीं हुई तो आप स्कूल जाएंगे
इसी प्रकार के programs को लिखने के लिए Conditional statements का use किया जाता है जहां एक से ज्यादा conditions होती हैं और उनके आधार पर आपको program को run करना होता है।
Conditional statements निम्न प्रकार की होती हैं
if statement
जब हमें किसी condition के सही होने पर program execute (run) करना होता है तो if statement का use किया जाता है इसका syntax निम्न प्रकार है
Syntax:
if(condition){
//Code to execute
}
- यहां if एक keyword है जिसे आपको as it is ( जैसे है वैसे ही ) लिखना होता है क्योंकि C language एक case sensitive language है।
- condition की जगह पर आप अलग अलग प्रकार की condition लिख सकते हैं।
- if के साथ curly braces {} के अंदर के कोड को if block कहा जाता है।
Working of if statement
- सबसे पहले if block की condition check होती है।
- जब दी गई condition true होती है तो if block का code execute होता है
- और यदि condition false होती है तो if block के बाद का code execute होता है
if else statement
जब हमें किन्ही दो conditions में से एक को choose करना होता है तो if else statement का use किया जाता है। इसका syntax निम्न प्रकार से है
Syntax:
if(condition){
//Code to execute
}
else{
//Code to execute
}
- यहां if तथा else keywords हैं जिन्हे आपको as it is ( जैसे है वैसे ही ) लिखना होता है क्योंकि C language एक case sensitive language है।
- if के साथ curly braces {} के अंदर के कोड को if block कहा जाता है।
- else के साथ curly braces {} के अंदर के कोड को else block कहा जाता है।
Working of if else statement
- सबसे पहले if statement की condition check होती है
- यदि condition true होती है तो if block का code execute होता हैं और यदि condition false होती है तो else block का code execute होता है।
if else if statement
इसका use तब किया जाता है जब हमें 2 से ज्यादा conditions को check करके code को execute करना होता है। इसका syntax निम्न प्रकार से है
Syntax:
if(condition){
//Code to execute
}
else if(condition){
//Code to execute
}
else{
//Code to execute
}
- यहां if, else if तथा else keywords हैं, जिन्हें as it is लिखना होता है।
Working of if else if statement
- सबसे पहले if statement की condition check होती है।
- यदि if statement की condition true होती है तो if block का कोड execute होता है तथा उसके बाद सीधे else block के बाद का code execute होता है।
- यदि if block की condition false होती है तो else if block की condition check होती है।
- अगर condition true हुई तो else if block execute होगा और उसके बाद सीधे else block के बाद का code execute होता है
- यदि else if condition false हुई तो else block run होगा तथा उसके बाद else block के बाद का code execute होगा।
Note : ध्यान रखिए कि किसी भी block के execute होने के बाद बची हुई condition check नहीं होती हैं तथा conditional statements के बाद का कोड execute होता है।
if else ladder statement
यह if else statement की तरह ही होती है बस यहां पर आप एक से ज्यादा else if blocks का use करते हैं।इसका इस्तेमाल तक किया जाता है जब हमें बहुत सारी conditions में से किसी एक को execute करवाना होता है। यह if else if condition की तरह ही काम करता है।
Syntax:
if(condition){
//Code to execute
}
else if(condition){
//Code to execute
}
else if(condition){
//Code to execute
}
.
.
.
.
.
.
.
else{
//Code to execute
}
Conclusion:
तो दोस्तों आज की पोस्ट में हम इतना ही cover करेंगे आगे आने वाली पोस्ट में हम बाकी बची हुई control statements के बारे में जानेंगे। आप next post को नीचे दी हुई लिंक से visit कर सकते हैं।
