हैलो दोस्तों, स्वागत है आपका आज की पोस्ट में। अपनी पिछली पोस्ट में हमने Control statements in C language in Hindi के बारे में बताया था और आज हम उसी topic को आगे बढ़ाते हुए जानेंगे कि what is switch statement in C language in Hindi
हम अब तक conditional statements in C language in Hindi को अपनी आने पोस्ट में cover कर चुके हैं अगर आपको नहीं पता है कि control statements और conditional statements क्या होती हैं तो इससे पहले उस पोस्ट को जरूर पढ़े तभी आपको यह पोस्ट समझ आएगी।
Switch statement in C language in Hindi
जैसा कि अपनी पिछली पोस्ट में हमने बताया था कि switch statement control structures का एक प्रकार है। इसका use तब किया जाता है जब हमें बहुत सारे options में से किसी एक हो choose करना होता है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप हफ्ते के दिन print करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 7 options में से किसी एक को choose करना है जिसके लिए आप switch statement का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Switch statement का syntax निम्न प्रकार है
switch (argument or expression){
case constant-value 1:
statement 1;
break;
case constant-value 2:
statement 2;
break;
case constant-value 3:
statement 3;
break;
.
.
.
.
.
.
case constant-value n:
statement n;
break;
default:
statement;
}
Rules for applying switch statement:
- Switch statement के syntax में switch, case, break और default यह 4 keywords हैं तथा इन्हें आपको as it is लिखना होता है।
- Expression या argument की जगह पर आप अपने हिसाब से कोई भी value लिख सकते हैं जिसे आप compare करना चाहते हैं।
- Expression या argument को एक constant value होना चाहिए वरना यह valid नहीं होगा और आपका program error show करेगा।
- Expression या argument के लिए आप सिर्फ integer और character values का ही use कर सकते हैं।
- Constant-values वह value हैं जिन्हें आप match करना चाहते हैं तथा किन्हीं 2 case values के लिए यह same नही होनी चाहिए।
- Statement की जगह पर आप वह code लिखते हैं जो case match होने पर आप execute करवाना चाहते हैं। यहां पर आप एक से ज्यादा statements भी लिख सकते हैं।
- Break statement का use switch statement को terminate करने के लिए किया जाता है तथा यह तभी execute होती है जब कोई case match हो जाता है।
- break statement के execute होते ही switch statement terminate हो जाती है तथा switch के बाद का प्रोग्राम execute होता है।
- Break statement optional हैं लेकिन आपको इसका use करना चाहिए क्योंकि अगर break statement का इस्तेमाल नहीं किया तो किसी भी case के match होते ही उसके बाद की सारे statements execute हो जायेंगी।
- Default statement optional है तथा इसका इस्तेमाल प्रोग्राम के last में होता है। इसका use आप तब कर सकते हैं जब कोई भी case match नहीं होता है। इसके साथ आपको case और break statement लिखने की जरूरत नहीं होती है।
Working of switch statement in C language in Hindi
- सबसे पहले argument या expressions check होते हैं तथा उसकी value निकाली जाती है।
- उसके बाद एक एक करके case values के साथ argument value को मैच किया जाता है।
- जहां किसी case की value match हो जाती है उसके साथ की statement execute हो जाती है।
- यदि आपने break statement लिखी है तो break statement के execute होते ही switch statement terminate हो जाती है और switch statement के बाद का प्रोग्राम execute होने लगता है।
- और यदि आपने break statement नही लिखी है तो case value match होते ही उसके बाद जितनी भी case values हैं उनके साथ की सारी statements execute हो जाती हैं।
- यदि कोई भी case values match नहीं होती है तो यदि आपने default statement लिखी है तो वह execute हो जायेगी और फिर switch statement terminate हो जायेगी।
- और यदि आपने default statement नहीं लिखी है और कोई case values भी match नहीं होती हैं तो switch statement अपने आप terminate हो जाती है।
Conclusion:
तो दोस्तों ये थी Switch statement in C language in Hindi. आशा करता हूं आपको समझ आया होगा और अगर आपकी कोई query हो तो आप comment box में पूछ सकते हैं।
अपनी अगली पोस्ट में हम जानेंगे कि Loops in C language in Hindi. तो बने रहिए हमारे साथ।
