वायसराय । वायसराय कौन होता है | viceroy | ba notes

वायसराय ( viceroy ) 

वायसराय वह शाही अधिकारी है जो सम्राट के स्थान पर या उसके प्रतिनिधि के बतौर किसी देश या उपनिवेश का शासन चलाता है। 

यह शब्द लेटिन उपसर्ग वाइस (अर्थात "के स्थान पर") तथा फ्रेंच शब्द रोइ (अर्थात सम्राट ) से मिलकर बना है।

फ्रांसिस्को द अल्मीड़ा पुर्तगाली भारत का पहला वायसराय था ।

भारत में अंग्रेज सम्राट का सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि और अधिकारी "वायसराय या भारत का गवर्नर जनरल " कहलाता था ।

वायसराय की नियुक्ति ब्रिटेन का सम्राट करता था और किसी विशेष क्षेत्र या सामराज्य का प्रशासन करना उसकी जिम्मेदारी होती थी । एक समूचे उपमहाद्वीप के प्रशासन और एक विशाल सेना का नियंत्रण करने वाले वायसराय की शख्सियत काफी बड़ी हो जाया करती थी। वह देश के राजनीतिक मामलों को निपटाया करता था ।


Viceroy ba history


Post a Comment

Previous Post Next Post