What is Thread in os in hindi | multi-threading in hindi

हैलो दोस्तों, आज की पोस्ट में हम threads के बारे में जानेंगे। Threads क्या हैं ? तथा यह कितने प्रकार के होते होते हैं ? और multi-threading क्या है?

इस पोस्ट में निम्न चीजों पर बात की गई है-

What is thread in operating system in Hindi ( ऑपरेटिंग सिस्टम में थ्रेड्स क्या हैं)

• Types of threads in Hindi ( थ्रेड्स कितने प्रकार के होते हैं)

• User level thread and kernel level threads in Hindi ( यूजर लेवल और कर्नेल लेवल थ्रेड्स क्या हैं)

• Advantages and disadvantages of threads in Hindi ( थ्रेड्स के लाभ तथा हानियां क्या हैं)

• What is multi-threading in Hindi ( मल्टीथ्रेडिंग क्या है)

• Advantages of multi-threading in Hindi ( मल्टीथ्रेडिंग के लाभ क्या हैं)

Threads-in-os-in-hindi
Thread in os in hindi

What is thread in Hindi ( threads क्या है?)

किसी भी process के अंदर thread एक single sequence stream है। यह किसी भी process के अंदर execution के लिए path की तरह काम करता है। Thread भी process की तरह same properties रखते हैं इसलिए इन्हें light weight process भी कहा जाता है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि “ एक process बहुत सारे threads का collection है अर्थात् एक process बहुत सारे threads se मिलकर बनी होती है।" प्रत्येक thread निम्न चीज़े contain करता है

• A program counter

• A register set

• A stack space

सभी thread एक के बाद एक execute होते हैं परंतु यह ऐसा भ्रम पैदा करते हैं कि सभी parallel में एक साथ एक Execute हो रहे हैं। Threads एक दूसरे से independent नहीं होते हैं इसीलिए यह आपस में program code, data तथा OS resources को शेयर करते हैं सभी threads किसी ना किसी प्रोसेस से belong करते हैं तथा किसी process के बाहर thread का होना possible नहीं है।


Similarities between process and threads in Hindi ( process तथा threads के बीच समानता)

1. एक बार में केवल एक ही process या thread एक्टिव हो सकता है।

2. किसी process के अंदर दोनों ही एक sequence में execute होते हैं।

3. दोनों ही अपने child create कर सकते हैं अर्थात किसी प्रोसेस अथवा thread के अंदर एक sub process या sub thread हो सकता है।


Difference between process and thread in Hindi ( process तथा thread में अंतर)

Process Threads
Process एक दूसरे से independent होती है Threads एक-दूसरे पर depend होते हैं
प्रोसेस heavy weight होती हैं  थ्रेड्स light weight होते हैं

किसी एक process के block होने पर अन्य processes भी execute नहीं कर सकती हैं जब तक की पहली process unblock ना हो जाए 

किसी एक thread के block हो जाने पर same process के अंदर दूसरा thread execute कर सकता है

बिना thread के multiple processes ज्यादा resources यूज करती हैं 

Threads के साथ multiple Processes कम resources यूज करती है
Multiprogramming में सभी Processes independently ऑपरेट करती हैं 

Multiple threads एक दूसरे का code तथा data share करते हैं तथा data को read, write and change भी कर सकते हैं।

    Advantages of threads in Hindi ( threads के फायदे)

    1. Threads के द्वारा context switching time को कम किया जा सकता है।

    2. एक समय में multiple threads को एक साथ schedule किया जा सकता है अतः एक मल्टिप्रोसेसर सिस्टम का effective use संभव है ।

    3. Threads, process की तुलना में बहुत छोटे होते हैं, अतः इनका execution fast होता है।

    4. किसी process के अंदर सभी threads, os resources को शेयर करते हैं जिससे रिसोर्सेज का अच्छा utilization होता है ।

    5. Threads के लाइटवेट होने के कारण उनका execution fast होता है जिससे per unit time में पूरे होने वाले jobs/task की संख्या भी बढ़ जाती है जिसे throughput कहा जाता है अर्थात सिस्टम का throughput बढ़ जाता है।


    Types of threads in Hindi ( threads के प्रकार)


    Usually थ्रेड्स दो प्रकार के होते हैं

    • User level threads

    • Kernel level threads


    User level threads

    User level threads में Kernel को threads की existing का पता नहीं होता है यूजर लेवल थ्रेड्स को thread library के द्वारा मैनेज किया जाता है । Thread लाइब्रेरी में थ्रेड्स को create तथा destroy करने, threads के बीच मैसेज तथा डाटा pass करने, threads की scheduling तथा threads के context को save और restore करने के लिए code उपलब्ध होते हैं।


    Advantages of user level threads in Hindi

    1. यह operating system से independent होते हैं अर्थात किसी भी operating सिस्टम पर run किए जा सकते हैं ।

    2. ULT को create तथा मैनेज करना आसान तथा fast होता है ।

    3. Context switching के लिए kernel की आवश्यकता नहीं पड़ती है तथा इनमें Context switching टाइम कम होता है अर्थात Context switching फास्ट होती है।


    Disadvantages of User level threads

    1. किसी एक thread के block हो जाने पर आगे कोई thread execute नहीं कर पाता है जिससे multi-threaded applications द्वारा मल्टिप्रोसेसिंग नहीं हो पाती है।


    Kernel level threads

    Kernel level threads को kernel द्वारा मैनेज किया जाता है इसमें कोई thread लाइब्रेरी नहीं होती है तथा यह directly ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा supported होते हैं यह थ्रेड्स user-level थ्रेड्स की तुलना में slow होते हैं अर्थात इन्हें create तथा मैनेज करना slow होता है।


    Advantages of kernel level threads

    1. किसी same प्रोसेस के लिए मल्टीपल थ्रेड्स को शेड्यूल तथा Excute किया जा सकता है ।

    2. एक thread के ब्लॉक हो जाने पर kernel द्वारा दूसरे thread को excute किया जा सकता है।


    Disadvantages of kernel level threads

    1. Kernel level threads यूजर लेवल थ्रेड्स की तुलना में slow होते हैं अर्थात् इन्हें create तथा manage करना slow होता है।


    Difference between user level threads and kernel level threads in Hindi

    User Level Threads (ULT) Kernel Level Threads (KLT)
    User level threads को create तथा मैनेज करना फास्ट होता है  Kernel level threads को create तथा मैनेज करना slow होता है

    इन्हें Thread लाइब्रेरी के द्वारा मैनेज किया जाता है

    इन्हें kernel के द्वारा मैनेज किया जाता है

    इन्हें किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में run किया जा सकता है

    यह किसी specific operatingसिस्टम में ही रन होते हैं

    Context switching fast होती है

    Context switching slow होती है
    एक thread के ब्लॉक होने पर बाकी threads भी ब्लॉक हो जाते हैं एक thread के ब्लॉक होने पर अन्य thread को रन किया जा सकता है


    What is multi-threading in Hindi

    Multi-threading किसी भी operating system की है ऐसी एबिलिटी है जिसके द्वारा ऑपरेटिंग सिस्टम मल्टीपल यूजर्स के द्वारा की गई रिक्वेस्ट को अथवा किसी एक ही यूजर द्वारा की गई मल्टीपल रिक्वेस्ट को मैनेज करता है दूसरे शब्दों में कहें तो जब मल्टीपल थ्रेड्स को same time पर excute किया जाता है तो इसे multi-threading कहा जाता है।


    Benefits of multithreading in Hindi (मल्टीथ्रेडिंग के लाभ)

    1. Multiple Users द्वारा एक समय में ऑपरेटिंग सिस्टम का use किया जा सकता है।

    2. मल्टीपल थ्रेड्स द्वारा same प्रोसेस के अंदर रिसोर्सेज को शेयर किया जाता है।

    3. मल्टीथ्रेडिंग के द्वारा context स्विचिंग टाइम को कम किया जा सकता है।

    4. Multiprocessor सिस्टम का अच्छा utilization संभव है तथा CPU का idel टाइम भी कम किया जा सकता है।

    Conclusion:-  आशा करता हूं दोस्तों आपको यह पोस्ट what is thread in hindi अच्छी लगी और थ्रेड्स से related सारे confusion दूर हो गए होंगे, आप अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। आप हमे कोई topic भी suggest कर सकते हैं, हम कोशिश करेंगे कि जल्दी से जल्दी उस पर एक पोस्ट बना सके। 


    इन्हें भी पढ़ें: - 

    Process in operating system in Hindi | Process states in Hindi

    Suraj Paladiya

    सूरज एक कंप्यूटर साइंस and इंजीनियरिंग के student हैं, जिन्हें जानकारी और नई चीजें share करना पसंद है। इस ब्लॉग के माध्यम से सूरज आप लोगो के साथ Computer Hindi notes, Intresting Facts तथा latest Technology news, share करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

    4 Comments

    Previous Post Next Post