Variables in C language in Hindi | C language में variables क्या हैं?

हैलो दोस्तों स्वागत है आपका, आज हम बात करने जा रहे हैं कि C language में variables क्या हैं? तथा variables को use कैसे करते हैं।

What is Variable in C language in Hindi

Variable in C language in Hindi

Definition: Variables किसी storage area को दिया गया नाम होता है एक variable का इस्तेमाल प्रोग्राम में कई बार किया जा सकता है तथा प्रत्येक variable डाटा को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है variables की value को change भी किया जा सकता है।

Example 1: दोस्तों variables को समझने के लिए आप अपने घर का example ले सकते हैं variable को एक container या box की तरह मान लीजिए जैसे अपने घर में हम अलग-अलग box में चीनी, चाय पत्ती और दालें इत्यादि रखते हैं उसी प्रकार से variable भी एक container की तरह काम करता है तथा अलग-अलग प्रकार के डाटा को स्टोर करने का काम करता है. 

जैसे घर में प्रत्येक box का size अलग अलग होता है तथा उसका इस्तेमाल भी अलग-अलग चीजों को रखने के लिए किया जाता है उसी प्रकार से variables भी अलग-अलग size के होते हैं तथा इनका इस्तेमाल अलग-अलग data types को store करने के लिए किया जाता है। variables को प्रोग्रामर द्वारा ही define किया जाता है तथा इसका नाम आप अपने हिसाब से कुछ भी रख सकते हैं, लेकिन नाम रखते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना होता है जिनके बारे में हम आगे पोस्ट में जानेंगे।

Example 2: एक और example के जरिए आप variables को आसानी से समझ सकते हैं। आप कंप्यूटर की मेमोरी को हमारी पृथ्वी की तरह मान सकते हैं जिसका अपना fix size है तथा इसमें अलग-अलग देश हैं जिनका अलग-अलग fix size है तथा अलग-अलग नाम रखा गया है ऐसे ही variables भी मेमोरी में अलग-अलग जगह को दिया गया नाम होता है तथा उस variable का size उसके data types के हिसाब से अलग अलग होता है।


Syntax for declaring a variable in Hindi


data_type variable_name;

Example: 

int a;
int number;
char fav_char; 
float percentage;

यहां a, number, fav_char, percentage variables हैं तथा int, char और float data types हैं.

आप variables को declare करने के साथ ही उसे value भी दे सकते हैं। 

int a = 10;
char fav_char = 'C'; 

Note: Characters को हमेशा सिंगल कोट ' ' के अंदर लिखा जाता है।

आप एक ही साथ में एक से ज्यादा variables भी declare कर सकते हैं। 

int a = 20, b = 30;


Difference between Variable Declaration and Definition in Hindi


जब पहली बार किसी variable को बनाया जाता है तो इसे variable declaration कहते हैं तथा जब variable को कुछ value assign की जाती है तो इसे variable definition कहते हैं. ज्यादातर प्रोग्राम्स में variable declaration तथा definition दोनों एक साथ किया जाता है.

int y; //variable declaration
y= 12; //variable definition

int z= 67; //declaration and definition


Rules to declaring a variable in Hindi


  1. एक variable के नाम में alphabets, digits तथा underscore हो सकता है।
  2. Variable का नाम alphabets तथा underscore से शुरू हो सकता है। 
  3. Variable का नाम कभी भी digits से शुरू नहीं हो सकता।
  4. Variable के नाम में किसी भी प्रकार के स्पेशल characters ( जैसे की @, ₹, #, $ और & आदि) का use नहीं किया जा सकता है, केवल underscore का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  5. किसी भी Variable के नाम के बीच में whitespace का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 
  6. किसी भी वेरिएबल का नाम कोई keyword नहीं होना चाहिए।

Valid variable names:

int _num; 
int num20; 
char fav_person;

Invalid variable names: 

int 56a; 
char @name; 
double my salary; 

Types of variables in C language in Hindi


NOTE: दोस्तों C language में बहुत प्रकार के variables हैं तथा यदि आप C लैंग्वेज में बिल्कुल नए हैं, अभी-अभी C लैंग्वेज सीखना शुरू किया है तो आपको सभी variables के टाइप नहीं समझ आएंगे तथा इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है जब आप थोड़ा advance C पढ़ लेंगे तो आपको सभी variables के टाइप समझ आने लगेंगे तब तक के लिए आप बस इतना याद रखिए कि C में कितने कितने प्रकार के variables हैं? तथा यह कौन कौन से हैं? यदि आपको समझ ना आए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही इसे पूरी तरह समझने की कोशिश करने की आवश्यकता है क्योंकि जैसे जैसे आप सी पढ़ते जाएंगे तभी यह चीजें समझ आ आएंगी। 

C language में variables के प्रकार - 

  1. local variable
  2. global variable
  3. static variable
  4. automatic variable
  5. external variable


1. Local Variable


एक variables जिसे किसी function या किसी ब्लॉक के अंदर बनाया गया हो Local Variable कहलाता है तथा इसका इस्तेमाल केवल उस फंक्शन के अंदर ही किया जा सकता है इसका use करने से पहले इसे value देनी जरूरी होता है तथा इसे function के शुरुआत में बनाया जाता है। 

void myfunction(){  
int a=20; //local variable  
}  


2. Global Variable


एक variable जिसे किसी भी ब्लॉक या फंक्शन के बाहर बनाया जाता है Global Variable कहलाता है तथा इसका इस्तेमाल किसी भी function के द्वारा किया जा सकता है।

int age=20;//global variable

void myfunction(){  
int a=20; //local variable  
}  

3. Static Variable


एक variables जिसे static कीवर्ड का इस्तेमाल करके बनाया जाता है static variable कहलाता है। यदि किसी function में static variable की value change होती है तो दूसरी बार उसी फंक्शन को कॉल करने पर static variable की change हुई value print होगी। 

void myfunction(){  
int a=20; //local variable  
static int y=20;//static variable  

a=a+1;  
b=b+1;  
printf("%d,%d",a,b);  
}  

मान लीजिए अगर आप myfunction को तीन बार कॉल करते हैं तो यहां पर a की value तीन बार same ही print होगी जो कि 21 है। लेकिन static वेरिएबल b की value 21 , 22 तथा 23 print होगी अर्थात हर फंक्शन कॉल के बाद b की value वही रहती है जो एक बार change होने के बाद है।


4. Automatic Variable


C language में किसी ब्लॉक के अंदर बनाए गए सभी variables by default automatic variables होते हैं जिन्हें local variable भी कहा जा सकता है तथा इसके अतिरिक्त हम auto कीवर्ड का use करके भी automatic variable बना सकते हैं।

void myfunction(){  
int a=20; //local variable (also automatic)
auto int b=20;//automatic variable 
}  

5. Enternal Variable


एक variable जिसे extern कीवर्ड का इस्तेमाल करके बनाया गया हो external variable कहलाता है तथा इसका इस्तेमाल multiple C फाइल्स में किया जा सकता है। इसके लिए हम किसी variable को .h फाइल में बना सकते हैं तथा इस फाइल को किसी भी C प्रोग्राम में include करके variable का इस्तेमाल कर सकते है। इन फाइल्स को हेडर फाइल्स कहा जाता है। एक external variable ग्लोबल variable भी होता है। 


Conclusion: उम्मीद है दोस्तों इसके बाद आपको What is Variables in C language in Hindi पूरी तरह समझ आ गए होंगे। नीचे comment करके हमें अपने विचार जरूर बताएं तथा अगर किसी टॉपिक पर पोस्ट बनानी हो तो आप हमें comment करके बता सकते हैं।


Related Posts: 


Features of C language in Hindi


Algorithm in C language in Hindi | Characteristic of Algorithm

Suraj Paladiya

सूरज एक कंप्यूटर साइंस and इंजीनियरिंग के student हैं, जिन्हें जानकारी और नई चीजें share करना पसंद है। इस ब्लॉग के माध्यम से सूरज आप लोगो के साथ Computer Hindi notes, Intresting Facts तथा latest Technology news, share करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post